फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सिंग छात्राओं ने महाभारत मंचन से दिखाई नारी शक्ति

प्रसून शुक्ला Updated Tue, 12 May 2026 10:00 PM IST

कानपुर के नरवल तहसील अंतर्गत सरसौल स्टेशन स्थित आनंदा स्कूल ऑफ नर्सिंग में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस भावनात्मक, प्रेरणादायक और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग छात्राओं ने नारी शक्ति, सेवा और समर्पण का अनूठा प्रदर्शन करते हुए महाभारत के विभिन्न दृश्यों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर नीलम पांडेय ने नर्सिंग सेवा की प्रेरणास्रोत फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य और नाट्य मंचन के जरिए फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन, संघर्ष और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उनके ऐतिहासिक योगदान को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें