फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गुरु ग्रंथ साहिब व पंच प्यारों की अगुवाई में निकाली गई नगर कीर्तन शोभायात्रा

बैसाखी पर्व को देखते हुए नगर कीर्तन शोभायात्रा रविवार को गुरु ग्रंथ साहिब व पंच प्यारों की अगुवाई में निकाली गई। कीर्तन यात्रा गुरुद्वारा राम गढ़िया से शुरू होकर सुभाष रोड, लाल बांग्ला, गुरु गोविंद सिंह मार्ग, गुरुद्वारा माता साहिब कौर, हरजिंदर नगर चौराहा, गुरुद्वारा बाबा अजीत सिंह, गुरु सभा से होते हुए गुरुद्वारा रामगढ़िया सुभाष रोड में समाप्त हुआ। इस नगर कीर्तन में बच्चों समेत युवा अलग-अलग करतब करते नजर आए। वहीं सोमवार को लंगर बनाया जाएगा।जबकि मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग लंगर छकेंगे। इस दौरान गुरमीत सिंह, लकी सरदार, अमरजीत सिंह जसपाल सिंह, हरसिमरन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें