फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर नगर निगम में पार्षद धरने पर बैठे, नगर आयुक्त के रवैये से नाराज

नगर निगम में नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे पार्षद उस समय नाराज हो गए, जब उन्हें जानकारी मिली कि नगर आयुक्त पीछे के रास्ते से निकल गए हैं। इससे नाराज पार्षद नगर निगम परिसर में ही धरने पर बैठ गए। पार्षदों का कहना है कि वे अपनी समस्याओं और वार्डों से जुड़े विकास कार्यों को लेकर नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे थे। काफी देर इंतजार के बाद भी मुलाकात नहीं हो सकी। इसी दौरान नगर आयुक्त के पीछे के रास्ते से निकल जाने की जानकारी मिली, जिसके बाद पार्षदों का गुस्सा बढ़ गया। नाराज पार्षदों ने नगर निगम परिसर में धरना शुरू कर दिया। पार्षदों ने अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताते हुए अपनी समस्याओं के समाधान और अधिकारियों से वार्ता की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें