घाटमपुर में बीते तीन दिनों से लगातार जारी झमाझम बारिश के चलते मौसम बेहद सुहावना हो गया है और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, लगातार हो रही बरसात के कारण कस्बे की सर्विस रोड पर जलभराव हो गया है, जिससे अन्य दिनों की तुलना में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।