आगामी सावन माह के दौरान शिव भक्तों को मंदिरों में बेहतर सुविधाएं और सुरक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य से महापौर प्रमिला पांडे ने नगर निगम सभागार में पार्षदों और अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में मंदिरों के आसपास साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और यातायात सुचारु रखने के कड़े निर्देश दिए गए।