बुधवार शाम को पीक आवर में मंधना चौराहा भीषण जाम की चपेट में आ गया। चौराहे पर वाहन ठहरे हुए नजर आए। करीब आधे घंटे तक यही स्थिति बनी रही इसके बाद जाम धीरे-धीरे कम हुआ। इस दौरान कोई भी ट्रैफिक पुलिस कर्मी वहां नजर नहीं आया जबकि मंधना चौराहे पर ही ट्रैफिक बूथ बना हुआ है।