कानपुर के प्रसिद्ध बारादेवी मंदिर के पास फुटपाथ पर बनी टट्टर की करीब आठ दुकानों में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी की वजह से आर्टिफिशियल ज्वेलरी, रेडीमेड कपड़ों और चूड़ी की दुकानें मिनटों में जलकर खाक हो गईं, जिससे लाखों का नुकसान हुआ। दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। व्यापारियों ने केस्को अधिकारियों पर फोन न उठाने और समय पर बिजली बंद न करने की घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच और मुआवजे की मांग की है।