फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: वट सावित्री से पहले उजड़ा सुहाग; घरेलू कलह में रिटायर्ड फौजी ने दी जान

कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरहर चौकी के ऐमनपुर गांव में शुक्रवार सुबह घरेलू विवाद के बाद एक रिटायर्ड फौजी ने आम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल व्याप्त हो गया। मृतक की पहचान 44 वर्षीय गोविंद यादव के रूप में हुई है, जो लगभग सात वर्ष पूर्व सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। जानकारी के अनुसार गोविंद यादव ने हाल ही में 4 मई को उमरी स्थित एक पब्लिक स्कूल में रात्रि गार्ड के रूप में नई नौकरी शुरू की थी। शुक्रवार सुबह ड्यूटी समाप्त कर घर लौटने के बाद किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो गया। घरेलू बहस के बाद गोविंद यादव घर से निकल गए और अपने भाई के बगीचे में पहुंचकर नायलॉन की रस्सी के सहारे आम के पेड़ पर फंदा लगा लिया। कुछ समय बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर साढ़ थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा जांच शुरू की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें