जाजमऊ के वाजिदपुर से ट्रीटमेंट प्लांट जाने वाली सड़क पूरी तरह टूट जाने के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद क्षेत्रीय पार्षद द्वारा सड़क न बनवाए जाने से लोगों में भारी रोष है। बदहाल सड़क के कारण क्षेत्र में दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ गया है।