कानपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोतीझील में आयोजित मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में कलानिधि डांस एकेडमी के कलाकारों ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। एकेडमी के बच्चों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक गीतों पर बेहतरीन डांस प्रस्तुत किया।