फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: उत्कर्ष एकेडमी में ‘अंतर्मन’ काव्य संग्रह का लोकार्पण, व्योमेश शुक्ल बोले—कविता अंतर्मन की आवाज

कानपुर के स्वरूप नगर स्थित उत्कर्ष एकेडमी में ‘अंतर्मन’ काव्य संग्रह का लोकार्पण साहित्यिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर के साहित्य प्रेमियों, छात्रों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन में उत्साह का माहौल नजर आया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्योमेश शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि कविता व्यक्ति के भीतर चल रहे विचारों और भावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति होती है। ‘अंतर्मन’ जैसे काव्य संग्रह समाज के विभिन्न पहलुओं को संवेदनशील तरीके से प्रस्तुत करते हैं और पाठकों को सोचने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवा रचनाकारों को अपने विचारों को निर्भीकता से सामने लाना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें