भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव रविवार को पत्नी वंशिका के साथ शहर पहुंचे। लाल बंगला स्थित अपने घर पर उनकी काले रंग की कार सीधे अंदर दाखिल हुई और गेट बंद कर दिया गया। घर के बाहर बैंड-बाजा बजता रहा, लेकिन स्वागत के लिए प्रशंसकों की भीड़ नजर नहीं आई। आमतौर पर शहर के क्रिकेटर के घर आने पर लोगों का जमावड़ा लग जाता है, लेकिन इस बार माहौल काफी सादा रहा। कुलदीप यादव ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। कार से उतरने के बाद वे ज्यादा देर बाहर नहीं रुके और सीधे घर के अंदर चले गए। बताया जा रहा है कि कुलदीप यादव पत्नी वंशिका के साथ निजी कार्यक्रम के सिलसिले में कानपुर आए हैं और परिवार के साथ समय बिताएंगे।