कल्याणपुर ब्लॉक के गंभीरपुर गांव में पौधारोपण के लिए आए पौधों को लगाने के बजाय सामुदायिक शौचालय में रखवा दिया गया। देखरेख और पानी के अभाव में शौचालय परिसर में रखे पौधे अब सूखने लगे हैं। गांव में पौधारोपण अभियान के तहत पौधे पहुंचाए गए थे। इन्हें निर्धारित स्थानों पर लगवाने के बजाय गांव के बाहर स्थित सामुदायिक शौचालय में रख दिया गया। कई दिनों से पौधे वहीं पड़े हैं और उचित देखभाल नहीं होने के कारण उनकी हालत खराब होती जा रही है।