फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर में 46वां वार्षिकोत्सव मनाया गया

जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर में सोमवार को 46वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और विशिष्ट अतिथि विज्ञान भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री शिव कुमार रहे। गणेश वंदना के बाद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का आकर्षण पन्नाधाय के जीवन पर आधारित लघुनाटिका दीपदान रही। अतिथियों ने कहा कि भारतीय संस्कृति का मूल आधार त्याग, समर्पण और सेवा है। ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में अत्यंत उपयोगी होते हैं। प्रधानाचार्य डॉ. गीता सिंह ने विद्यालय की उपलब्धियां गिनाईं। कार्यक्रम का संचालन आशीष द्विवेदी, संयोजन समीर दीक्षित ने किया। मौके पर विधायक सुरेंद्र मैथानी, अभिजीत सिंह सांगा, महापौर प्रमिला पांडेय, प्रबंधक डॉ. जगन्नाथ गुप्त, अध्यक्ष प्रेमचंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें