फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: शिव दुर्गा धाम पार्क में लगा ‘जनता ही जनार्दन’ कैंप, अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं

कानपुर के किदवई नगर ई ब्लॉक स्थित शिव दुर्गा धाम पार्क में रविवार को वार्ड 92 के अंतर्गत ‘अमर उजाला जनता ही जनार्दन’ कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में क्षेत्रीय लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, स्ट्रीट लाइट और अन्य जनसमस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। कार्यक्रम में मार्ग प्रकाश विभाग के मुख्य अभियंता आरके पाल, पार्षद अवधेश त्रिपाठी, केस्को के एक्शन सुशील कुमार तथा जलकल विभाग की अवर अभियंता मनु मौजूद रहीं। अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। स्थानीय निवासियों ने खराब स्ट्रीट लाइट, पेयजल आपूर्ति, सीवर और सफाई व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। कई लोगों ने क्षेत्र में नियमित सफाई और जलभराव की समस्या का मुद्दा भी उठाया। कैंप के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। पार्षद अवधेश त्रिपाठी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा और विभागीय समन्वय के जरिए लंबित कार्यों को जल्द पूरा कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें