फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अंडरपास में जाम, पचास मिनट फंसी रही एंबुलेंस

शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Dec 2025 06:09 PM IST

महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल कस्बे में बुधवार को कानपुर प्रयागराज नेशनल हाईवे पर भीषण जाम लग गया। अंडरपास से चारों ओर से आने वाले वाहनों के कारण बाइक, चार पहिया, स्कूली बसें और अन्य वाहन लंबी कतारों में फंस गए। जाम का आलम यह रहा कि एक अंडरपास से दूसरे अंडरपास तक वाहनों की लाइनें खड़ी हो गईं और यातायात करीब पचास मिनट तक ठप रहा। स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों ने कड़ी मेहनत कर जाम को खुलवाया, व्यापारियों ने बताया कि अंडरपास के पास आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। जिससे लोगों को भारी परेशानी होती है। स्कूली बच्चे भी इस जाम में फंस जाते हैं। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं हो सका और यह लगातार बनी हुई है। इसी दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में बुरी तरह फंस गई, एंबुलेंस कर्मियों ने बताया कि वाहन में गर्भवती महिला मौजूद थीं और एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक जाम में फंसी रही जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो गई। यही हाल महाराजपुर अंडरपास का है उल्टी दिशा में फर्राटा भरते वाहनों की वजह से स्कूल के समय सुबह व शाम भीषण जाम लगता है लेकिन कोई पुलिसकर्मी मौजूद न होने की वजह से स्थिति बेहद गंभीर रहती है। कई बार विद्यालयों के प्रबंधकों ने सामूहिक रूप से शिकायत की है लेकिन निस्तारण के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें