फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बंद मिलों को चलाने, व्यापारिक उत्पीड़न का उठेगा मुद्दा, अधिवेशन के लिए गए 150 से ज्यादा व्यापारी

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का राष्ट्रीय अधिवेशन और व्यापारी भामाशाह सम्मान दिवस कार्यक्रम रविवार को दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए शहर से 150 से ज्यादा व्यापारी शनिवार को अलग-अलग ट्रेनों से रवाना हुए। पहला जत्था दोपहर में और दूसरा जत्था रात में रवाना हुआ। जिलाध्यक्ष सुनील बजाज और महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी की अगुवाई में पहला जत्था शताब्दी ट्रेन से रवाना हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि अधिवेशन में शहर की बंद मिलों को चलाने, व्यापारियों के उत्पीड़न को रोकने, मंडी समिति की समस्याओं का प्रस्ताव रखा जाएगा। ऑनलाइन कारोबार से बढ़ रही रिटेल व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। शहर से सभी क्षेत्रीय व्यापार संगठनों के पदाधिकारी और व्यापारी शामिल हो रहे हैं। सीएम ग्रिड योजना से हो रही परेशानी भी रखी जाएगी। इस मौके पर रामेश्वर गुप्ता, सुरेश गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, गुलशन जायसवाल, अशोक अग्रवाल, उदयभान सिंह, सुशील गुप्ता, शरद गुप्ता, टोनी, राजेश गुप्ता, मोहम्मद यासीन चंद, सतीश गुप्ता, संदीप गुप्ता, सोनी राठौर, भूपेंद्र गुप्ता, राजू गुप्ता, इलाही, संतोष शर्मा आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें