कानपुर में कल्याणपुर के गंगा एनक्लेव अपार्टमेंट के आसपास और मुख्य द्वार पर फैली भीषण गंदगी को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद विभाग जागा। अपार्टमेंट के सामने पड़े कूड़े को हटाकर वहां इंटरलॉकिंग लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इंटरलॉकिंग लगने से लोगों को सड़क पर फैली गंदगी से निजात मिलेगी।