फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जीआईसी परिसर में 4.92 करोड़ के इंडोर मिनी स्टेडियम के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

चुन्नीगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) परिसर में 4.92 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इंडोर मिनी स्टेडियम का जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण में तेजी लाने और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में परियोजना पूरी करने के निर्देश दिए। माध्यमिक शिक्षा विभाग की इस परियोजना का निर्माण उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद निर्माण खंड कानपुर-एक करा रहा है। निर्माण छह मार्च 2026 को शुरू हुआ था और इसे एक जनवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस सहित विभिन्न इंडोर खेलों की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्टेडियम के लिए भूमि चयन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पाया कि निर्माणाधीन भवन के पीछे पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि पीछे भूमि उपलब्ध होने के बावजूद सामने की जमीन का चयन किस आधार पर किया गया। इस संबंध में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। डीएम ने निर्माण सामग्री की नियमित गुणवत्ता जांच और लगातार निगरानी के निर्देश भी दिए। स्टेडियम बनने से विद्यार्थियों और उभरती खेल प्रतिभाओं को बेहतर अभ्यास सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें