फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चार बीघा में हो रही अवैध प्लाॅटिंग ध्वस्त, गंगा एन्क्लेव सील

शिखा पांडेय Updated Sun, 25 Jan 2026 10:46 PM IST

अवैध प्लाटिंग पर लगातार तीसरे दिन केडीए के बुलडोजर चलाए गए। जोन-1बी के प्रवर्तन दस्ते ने बिठूर रोड और गंगा बैराज क्षेत्र में चार बीघा जमीन पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल और सचिव अभय कुमार पांडेय के निर्देशन में विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान गंगा एन्क्लेव में छह बीघा परिसर को सील भी किया गया। बैराज रोड से बिठूर रोड की ओर बाईं तरफ चार बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग को तीन जेसीबी मशीनों की मदद से ढहा दिया गया। यह प्लाटिंग बीरू सहित अन्य लोगों द्वारा केडीए से ले-आउट और मानचित्र स्वीकृत कराए बिना की जा रही थी। दो अवैध प्लाटिंग चिह्नित, नोटिस जारी इसके बादजोन-1बी की संयुक्त टीम ने बगदौधी कछार बागर और मंधना क्षेत्र में लगभग 10 हजार वर्गमीटर और 1500 वर्गमीटर में विकसित हो रही दो अवैध प्लाटिंग को चिन्हित कर नोटिस जारी किए। ओएसडी के अनुसार निर्माणकर्ताओं से स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत करने को कहा गया है, वरना सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें