कानपुर में आईआईटी कानपुर और इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय इंजीनियर्स कॉन्क्लेव का समापन हो गया है। इसमें इसरो के पूर्व चेयरमैन डॉ. एस. सोमनाथ और आईआईटी निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल समेत देश के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। कॉन्क्लेव में हुई चर्चाओं और सिफारिशों की रिपोर्ट से राष्ट्रीय तकनीकी नीति बनाने में मदद ली जाएगी।