फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: करोड़ों की जमीन पर आवास-विकास परिषद ने बुलडोजर चलवाया, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण

कल्याणपुर आवास-विकास तीन कम्युनिटी सेंटर के पास सोमवार को करोड़ों की पौने चार बीघे जमीन पर आवास-विकास परिषद ने बुलडोजर चलवाया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। काबिज परिवार के सदस्यों ने पुश्तैनी जमीन बताकर हंगामा किया। एक बुजुर्ग जेसीबी के आगे लेट गया। भीड़ बुलडोजर के आगे बैठ गई। इसके लेकर पुलिस से झड़प हुई। एक घंटे तक काम बंद रहा। आवास-विकास निवासी सूरज प्रसाद शुक्ला ने बताया कि यह उनकी पुश्तैनी जमीन है। उनके समेत तीन भाइयों स्व. भगवती प्रसाद , राधे श्याम शुक्ला के नाम हैं। वर्तमान में उनके परिवार का कब्जा है। आरोप लगाया कि आवास-विकास उन्हें सर्किल रेट से भी कम मुआवजा दे रहा था। जब उन्होंने मुआवजा लेने से मना कर दिया तो आवास-विकास ने यही जमीन पेट्रोलियम विभाग को करीब 27 करोड़ रुपये में बेच दी। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली और वर्तमान में मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। 16 दिसंबर को कोर्ट में सुनवाई होनी है। परिवार के गोपाल शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, विशेष, महेश, सचिन ने बताया कि मामला हाईकोर्ट फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा है। इसके बावजूद सोमवार को आवास-विकास परिषद के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और कब्जा करने लगे। इससे पहले भी टीम जमीन खाली कराने के लिए आ चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें