फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: होजरी कारोबारी की हत्या से भड़का गुस्सा, बड़ा चौराहा पर शव रखकर प्रदर्शन, व्यापारियों में भारी आक्रोश

कानपुर में होजरी कारोबारी विजय कुमार चौरसिया की हत्या के बाद परिजनों और व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया। शनिवार को परिजनों ने व्यापारियों के साथ मिलकर शव को बड़ा चौराहा पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। जानकारी के अनुसार कारोबारी विजय कुमार चौरसिया को उनकी दुकान से एक युवक अपनी स्कूटी पर बैठाकर ले गया था। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। घटना सामने आने के बाद व्यापारी वर्ग में रोष फैल गया। आरोपी की गिरफ्तारी में देरी से नाराज व्यापारियों और परिवारजनों ने बड़ा चौराहा पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क जाम होने से यातायात प्रभावित हो गया और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें