कानपुर के नौबस्ता स्थित धन्वंतरी हॉस्पिटल में भर्ती घायल हिस्ट्रीशीटर एवं गैंगस्टर अजय ठाकुर को बर्रा पुलिस ने एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि हाल ही में हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में हुई गाड़ी में तोड़फोड़, मारपीट और फायरिंग की घटना में शामिल होने के बावजूद उस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।