कल्याणपुर बिठूर रोड पर बैरी खेड़ा गांव के सामने कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय के सामने कूड़े का अंबार लगा हुआ है। नगर निगम के सफाईकर्मियों की लापरवाही से कूड़ा नही उठवाया गया। ऊपर से जलता हुए कूड़े से उठता हुआ धुंआ न सिर्फ पढ़ने आने वाले नौनिहालों बल्कि राहगीरों के लिए भी मुसीबत बना हुआ है।