कानपुर में होली के लिए गुझियों का बाजार सज गया है। केसर चंद्रकला, फाल्गुनी केसर, मेवा पोटली, टर्किश, केसरिया, चॉकलेट, काजू, पिस्ता फाल्गुनी गुझिया बाजार में आई हैं। इसके अलावा शहद और खजूर की गुझिया तैयार हैं। केसर-पिस्ता बाइट कुल्फी भी कारोबारी लाए हैं। ग्राहकों की मांग पर सोने-चांदी की वर्क लगी गुझिया तैयार की जा रही हैं।