चकेरी थानाक्षेत्र के हरजिन्दर नगर चौराहे पर खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज के सामने गुरुवार को तेज आंधी के चलते पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से कार और कई सब्जी व फल के ठेले क्षतिग्रस्त हो गए। पेड़ के नीचे दबकर एक एचएएल कर्मी की भी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।