कानपुर के श्यामनगर स्थित हंस मंदिर में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा सतपाल महाराज की प्रेरणा से गुरु पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। हरिद्वार से पधारी साध्वियों के सानिध्य में हुए इस कार्यक्रम में सैकड़ों भक्तों ने हिस्सा लिया, जिसके बाद भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया।