नवाबगंज गुरुद्वारे में श्री पंज प्यारे धर्म प्रचारक सभा की ओर से गुरुनानक देव का प्रकाश उत्सव का धूमधाम से मनाया गया। रागी जत्था सरदार भूपेंद्र सिंह गुरदासपुरी तथा सुरेंद्र सिंह खालसा ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। नवाबगंज के प्रबंधक सरदार मानसिंह बग्गा ने बताया कि गुरुद्वारे में कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान करने के बाद गुरु नानक साहब का दर्शन करते हैं। अरदास के बाद लंगर में सभी प्रसाद ग्रहण करते हैं। कार्यक्रम में गुरविंदर सिंह वासु, भवनीत सिंह तलवार, वीके सिंह, देवानंद, सरदार अवतार सिंह बग्गा, सुरेंद्र अरोड़ा, अनिल सिंदूर आदि मौजूद रहे।