महाराजपुर थाना क्षेत्र के भेवली गांव में माता-पिता की दुखद मौत के बाद अनाथ हुए चार बच्चों की पढ़ाई और देखभाल की जिम्मेदारी अब सरकार और स्थानीय प्रशासन ने उठाई है। ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय रत्ना तोमर और प्रधान संघ अध्यक्ष ने परिवार से मिलकर आर्थिक मदद, खाद्य और खेल सामग्री प्रदान की है।