फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दूल्हे की हल्दी में पहुंची प्रेमिका, हंगामे के बाद रिपोर्ट

बिठूर के होरा बांगर गांव में युवक की हल्दी रस्म में गुरुवार को उसकी कथित प्रेमिका पहुंच गई। उसने युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगा हंगामा किया। युवती ने आरोपी के खिलाफ बिठूर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव निवासी अनुराग सिंह यादव के घर गुरुवार को उसकी हल्दी की रस्मों के लिए मंगलगीत गाए जा रहे थे। अचानक अनवरगंज निवासी युवती पहुंची और हंगामा किया। युवती ने आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद अनुराग ने शादी का वादा कर एक साल तक शारीरिक शोषण किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची बिठूर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। करीब तीन घंटे तक चली पंचायत के बाद युवती ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करा दी। थाना प्रभारी बिठूर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें