कल्याणपुर ब्लॉक के सुजानपुर गांव में मुख्य सड़क के किनारे ही गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इन ढेरों से उठती हुई बदबू की वजह से न सिर्फ स्थानीय निवासी बल्कि सड़क से गुजरने वाले लोगो को भी असुविधा होती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में कूड़ेदानों की व्यवस्था न होने की वजह से लोग इसी जगह पर कूड़ा डंप करने को मजबूर है।