कानपुर में शिवकटरा स्थित केसा से सोमवार रात एक कंटेनर में ट्रांसफार्मर लेकर कर्मचारी जा रहे थे। इस दौरान अचानक तारों से हुई स्पार्किंग से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। हालांकि, 100 मीटर की दूरी पर पहुंचते ही लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाई। इस दौरान कुछ देर के लिए जाम भी लग गया।