कानपुर में राष्ट्र सेविका समिति की बहनों द्वारा विजयादशमी उत्सव के अवसर पर पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किदवई नगर के ब्लॉक स्थित बालाजी शिवधाम पार्क में किया गया। संचलन पार्क से प्रारंभ होकर किदवई नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गाँ से होते हुए बालाजी पार्क पहुंचा, जहां समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. स्वामी साक्षी चेतना जी ने दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया।