फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: युद्ध स्तर पर चल रहा फार्मर रजिस्ट्री का कार्य, एसडीएम ने की किसानों से सहयोग की अपील

नरवल तहसील क्षेत्र में किसानों की सुविधा के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान तेज कर दिया गया है। एसडीएम नरवल विवेक कुमार मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि लेखपाल, पंचायत सहायक, कोटेदार, ग्राम प्रधान और जन सेवा केंद्र के सहयोग से हर गांव में पंचायत भवन पर प्रतिदिन सुबह 8 से 11 बजे और शाम 4 से 8 बजे तक कैंप आयोजित किए जाएं। उन्होंने बताया कि सभी लेखपाल और पंचायत विभाग के कर्मचारियों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है तथा अधिकारियों द्वारा निरीक्षण भी किया जा रहा है। किसानों से अपील की गई है कि वे समय पर पंचायत भवन पहुंचकर अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री करवा लें। यदि किसी को कोई समस्या आती है तो उसे तुरंत अधिकारियों के संज्ञान में लाएं ताकि उसका समाधान समय पर किया जा सके। उपजिलाधिकारी ने कहा कि यह पहल किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें