कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र में क्रोमियम युक्त कचरे का अवैध डंपिंग दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पुरवामीर गांव के बाद अब महुआ गांव में हाईवे किनारे ग्राम समाज की भूमि पर एक डंपर से अधिक क्रोमियम कचरा फेंका हुआ मिला है, जिससे स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।