ब्रह्मावर्त घाट से नानाराव पेशवा पार्क की तरफ आने वाली नाली ब्रह्मावर्त घाट की तरफ जाम हो चुकी है। इस वजह से नानाराव पेशवा पार्क की तरफ यह नाली में सिर्फ मिट्टी और घास से पटी पड़ी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पंचायत बिठूर के सफाई कर्मी है वे नियमित सफाई करने नहीं आते हैं इसी वजह से यह नाली मिट्टी और घास से भरी पड़ी है।