कानपुर के हर्ष नगर स्थित एक होटल में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 'रैंप' कार्यक्रम के तहत एकीकृत जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय के अपर आयुक्त और यूपीएसआईसी के प्रबंध निदेशक आईएएस रोहित आनंद ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए प्रदेश में 5,000 एमएसएमई इकाइयों को 'जेड' सर्टिफिकेशन दिलाने के लक्ष्य की जानकारी दी। साथ ही, औद्योगिक भूखंडों के पारदर्शी आवंटन, प्लेज स्कीम और सिडबी की 'सफल' योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया।