कानपुर में आयोजित अमर उजाला के ‘आभार एवं समर्पण’ कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने शहर के डॉक्टरों और समाजसेवियों को सम्मानित करते हुए कहा कि निस्वार्थ सेवा करने वालों को प्रोत्साहित करना हमारी गौरवशाली परंपरा है। डिप्टी सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और सेवा भाव से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने अमर उजाला की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच उन लोगों को पहचान दिलाता है, जो चुपचाप समाज के लिए काम करते हैं।