पं. पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंतर मंडलीय फुटबॉल चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला गुरुवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला गया। इसमें इसमें कानपुर ने वाराणसी को 3–0 को पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। दोनों ही टीमों के बीच पहले हॉफ का मुकाबला काफी शानदार और बराबरी पर रहा। इसके बाद दूसरे हॉफ में कानपुर की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए 50वें मिनट में आशुतोष मालवीय ने हैड के जरिए पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 70वें मिनट में विहान खन्ना ने दूसरा गोल कर अंतर बढ़ाया, वहीं 76वें मिनट में प्रथम सिंह ने तीसरा गोल करते हुए जीत को पक्का कर दिया। इस दौरान विपक्षी टीम वाराणसी की ओर से भी गोल करने के कई प्रयास किए गए, लेकिन सभी निष्फल रहे। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गोलकीपर शुभ्रांश त्रिपाठी को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब कानपुर के यतेंद्र यादव को मिला। पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के संयोजक व अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्डधारी संजीव पाठक ने विजेताओं एक हजार रुपए प्रति खिलाड़ी व उपविजेता को 800 रुपये प्रति खिलाड़ी को ईपेमेंट के जरिए पुरुस्कृत किया गया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह रैयत, मो. शरीफ, इंद्र मोहन रोहतगी, जिला फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह, सुनील खन्ना, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।