फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बिधनू के लालूपुर में मीनाक्षी गैस एजेंसी पर सिलिंडर के लिए उमड़ी भीड़

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के लालूपुर गांव स्थित मीनाक्षी गैस एजेंसी में सोमवार को गैस सिलिंडर लेने के लिए बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही एजेंसी के बाहर लंबी लाइनें लग गईं और लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। लाइन में लगे कई उपभोक्ताओं का कहना है कि उनके मोबाइल पर सिलिंडर बुकिंग का मैसेज तो कई दिन पहले आ गया था, लेकिन अब तक डिलीवरी नहीं हुई। मजबूरी में उन्हें बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कुछ लोग सुबह चार बजे से लाइन में खड़े होने की बात भी बता रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस खत्म होने के कारण घरों में खाना बनाने में भी दिक्कत आ रही है। एजेंसी पर भीड़ बढ़ने से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सप्लाई कम आने और बुकिंग की समय सीमा बढ़ने के कारण यह स्थिति बनी हुई है। लोगों ने मांग की है कि गैस की नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाए ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न उठानी पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें