घाटमपुर की बाबा गली में दोषपूर्ण नाला निर्माण को लेकर टोकने पर ठेकेदार ने सभासद से अभद्रता करते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत करने की चुनौती दे डाली। ठेकेदार की इस बदजुबानी से नाराज आधा दर्जन से अधिक सभासदों ने अधिशासी अधिकारी से उसे ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है। सभासदों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे कमिश्नर को अपना सामूहिक इस्तीफा सौंप देंगे।