फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सम्मेलन में हिंदू संस्कृति और परंपराओं पर हुआ मंथन

शारदा नगर स्थित मानसरोवर पार्क में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भारतीय संस्कृति, परंपरा और इतिहास पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता आरएसएस के क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख मिथलेश ने भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा और हिंदू समाज की ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डाला। नगर संघचालक राजीव और नगर कार्यवाह हरि योगेंद्र ने समाज में एकता और संगठन की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य अतिथि विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व को शांति और सहिष्णुता का संदेश देती है। कार्यक्रम का संचालन दिनेश ने और अध्यक्षता सुरेंद्र नारायण अवस्थी ने की। इस दौरान सुबोध त्रिपाठी, शिवम वर्मा, देवेश मिश्रा, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें