नरवल तहसील क्षेत्र के सवायजपुर गांव में पांडु नदी किनारे ग्राम समाज की जमीन पर अवैध खनन की शिकायत के बाद गुरुवार को राजस्व टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सवायजपुर गांव के बाहर नदी किनारे ग्राम समाज की जमीन पर कई फीट गहरी खुदाई करते हुए तालाब में तब्दील कर दिया गया था जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक सप्ताह से शाम होते ही जेसीबी व डंपर के आवाजाही से उनका जीना दूभर हो गया है तथा सड़के बुरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई हैं तथा यह भी बताया कि खनन माफियाओं ने सरकारी जमीन के रकबा नंबर 464, 465, 466, 467 को तालाब बना डाला है उपजिलाधिकारी नरवल विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर गुरुवार को राजस्व की एक टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है उनकी रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।