तीर्थ नगरी बिठूर में ब्रह्मावर्त घाट से शुरू होने वाले ऐतिहासिक पंचकोसी परिक्रमा मार्ग की स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है। मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और टूटी पुलिया के कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते तीन साल से सड़क का पैचवर्क न कराए जाने से स्थानीय निवासियों में गहरा रोष व्याप्त है।