फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ऑल सोल्स डे पर मोमबत्तियां जलाकर कब्रों को किया रोशन, पूर्वजों को किया याद

शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Nov 2025 09:49 PM IST

ईसाई समाज के लोगों ने ऑल सोल्स डे पर कब्रिस्तानों में अपने पूर्वजों की कब्रों पर मोमबत्तियां जलाकर फूल चढ़ाए और प्रार्थनाएं की। चुन्नीगंज, ट्रांसपोर्टनगर और लालकुर्ती स्थित कब्रिस्तान में शाम छह बजे के बाद लोग पहुंचने लगे थे। कब्रों पर फूल माला चढ़ाई और अगरबत्ती जलाकर केवड़े से खुशबू फैलाई। क्रिश्चियन सिमेट्री बोर्ड की ओर से चुन्नीगंज कब्रिस्तान में फादर थॉमस कुमार, फादर केके एंथोनी, फादर अनिल माइकल, फादर राजेश साइमन ने प्रार्थना की। सचिव डायमंड युसूफ और कोषाध्यक्ष मनोज मैकार्टिस ने बताया कि विश्व भर में ईसाई धर्म के लोग आज के दिन अपने परिजनों और मित्रों की आत्माओं को याद कर दुआ करते हैं। मान्यता है कि इस दिन स्वर्ग में बैठीं पूर्वजों की आत्माएं उनके लिए दुआएं करती हैं। यहां पर पादरी हनी क्लाडियस, पादरी अमरजीत सिंह, पादरी संदीप सोलोमन, मोनिका विलियम, पादरी राजकुमार गौतम, पादरी संदीप विलियम, पादरी जॉन पैट्रिक, राहुल जेम्स आदि मौजूद रहे। वहीं ट्रांसपोर्टनगर स्थित कब्रिस्तान में सचिव पादरी नवीन सैमुअल ने प्रार्थना कराई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें