विकास नगर रोड पर लोगों ने अब फुटपाथ के बजाय सड़क के किनारे को ही दुकान बना लिया है। यह तस्वीर हम आपको विकास नगर रोड की दिखा रहे हैं जहां पर एक पुराने फर्नीचर को बेचने वाले दुकानदार ने अपना पुराना फर्नीचर जो है वह सड़क पर ही रख दिया है। अब ऐसे में कभी अगर किसी की गाड़ी अनियंत्रित होती है और दुर्घटना घटती है तो उसका जिम्मेदार आखिर कौन होगा।