कानपुर के क्राइस्ट चर्च ग्राउंड में बीएनडी कॉलेज के वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया। खेलकूद समारोह में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न एथलेटिक्स और मैदानी प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद सहित अन्य प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।