शास्त्री नगर स्थित जवाहर पैलेस में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के लाजपत नगर वार्ड के पार्षद अमनदीप सिंह गंभीर की ओर से किया गया। शिविर में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और कैंसर मरीजों की मदद के उद्देश्य से बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया।