फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मारपीट के बाद ब्यूटी पार्लर की दुकान में लगाई आग, तीन महिलाओं का चालान

Shikha Pandey Updated Sat, 27 Jun 2026 09:25 PM IST

बिठूर थाना क्षेत्र के बगदौधी बांगर में शनिवार दोपहर बाद एक ब्यूटी पार्लर की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी। ब्यूटी पार्लर संचालिका कंचन गौतम ने अपने भाई धर्मेंद्र की साली पूजा पर ब्यूटी पार्लर में आग लगाने का आरोप लगाया। कंचन के मुताबिक करीब एक लाख का सामान जल गया। थानाप्रभारी बिठूर अशोक कुमार सरोज ने बताया शुक्रवार को कंचन के भाई धर्मेंद और भाभी सुमन के बीच घरेलू कलह को लेकर मारपीट हुई थी। इसी बात को लेकर शनिवार दोपहर को धर्मेंद्र की साली पूजा और कंचन व कंचन की बहन सोनी के बीच मारपीट हुई थी। दोनों पक्षो से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को तीनो का शांति भंग में चालान किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें